डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच की मौत
मनोज कुमार त्रिपाठी
मुंबई! महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया। बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

हादसा रनवे पर लैंडिंग से पहले सुबह 8.45 मिनट पर हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अजीत पवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती जा रहे थे। वहां पंचायत चुनाव को लेकर उनकी 4 जनसभाएं थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। हादसे में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है।
अजित पवार की पत्नी और बहन बारामती रवाना
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। NCP गुट के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे
पुणे जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की
पुणे जिला प्रशासन ने भी अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।
DGCA ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।