वन भोज से संवाद तक—गरिमा, सौहार्द और पत्रकारिता की एकता का उत्सव
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा (रूपन्देही) — लुंबिनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक वन भोज कार्यक्रम दरखसवा पार्क, सिद्धार्थनगर–3 में अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी ने की।

इस विशेष अवसर पर भारत एवं नेपाल दोनों देशों के पत्रकारों की गरिमामयी सहभागिता ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय भाईचारे का सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम ने न केवल पत्रकारों के बीच आत्मीय संवाद और आपसी सहयोग को मजबूती दी, बल्कि भारत–नेपाल की ऐतिहासिक एकता, पारस्परिक प्रेम और सांस्कृतिक समरसता को भी प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक व्यक्तित्वों, संस्थागत सहयोगियों एवं शुभेच्छुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वन भोज के दौरान अनुभवों का आदान-प्रदान, विचार-विमर्श और सौहार्दपूर्ण मुलाकातों ने आयोजन को स्मरणीय बना दिया। यह कार्यक्रम पत्रकारिता के माध्यम से सीमाओं से परे विश्वास, सहयोग और मैत्री का संदेश देता हुआ नजर आया।











