मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदह में कांग्रेस ने चलाया जनसम्पर्क अभियान 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकदह में एक जनसंपर्क अभियान का आयोजन जिला पंचायत के घोषित उम्मीदवार शमशाद आलम द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने प्रतिभाग़ किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा थी इसके समाप्त होने से गांव से पलायन बढ़ेगा और बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। नया मनरेगा कानून रोजगार की गारंटी नहीं देता है बल्कि उसे समाप्त करने की एक संयोजित योजना है।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उद्योगपतियों का बोलबाला है। हर योजना उनके अनुसार बन रही है गरीबों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नौतनवां विधानसभा का यह क्षेत्र पहले से ही विकास की किरणों से दूर है। यदि मनरेगा से रोजगार घटेगा तो यहां का नौजवान दिल्ली पंजाब और गुजरात में पलायन को मजबूर हो जाएगा। ऐसी हालत में हम सभी कांग्रेस नेताओं को नए मनरेगा कानून का विरोध करना चाहिए। 

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव केसी पांडे ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष और मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम को मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नेहाल इराकी, पूर्व प्रधान शमशाद आलम खान, न्याय पंचायत अध्यक्ष रफीउल्लाह खान, राम कृपाल उपाध्याय,अबरार अहमद ,राजेंद्र प्रसाद, जमील अहमद, शाहिद समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!