गैडहवा गाउँपालिका–1 में नेपाली कांग्रेस की शक्ति–प्रदर्शन वाली वार्ड भेला

 चुनावी माहौल गरमाया

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गैडहवा गाउँपालिका–1 की वार्ड कार्यसमिति द्वारा आयोजित वार्ड भेला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी को नई धार दे दी। भारी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने यह साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में नेपाली कांग्रेस को लेकर जबरदस्त उत्साह और समर्थन है।

 

YouTube player

 

भेला के दौरान पार्टी के मूल मंत्र राष्ट्रीयता, लोकतंत्र और समाजवाद को मजबूती से रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को स्थिरता, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में आगे ले जाने की क्षमता केवल नेपाली कांग्रेस में है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता की आवाज़ को संसद तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में रुपन्देही क्षेत्र नं. 5 से प्रतिनिधि सभा सदस्य पद के उम्मीदवार भरत कुमार शाह को जिताने के लिए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया। “भरत शाह जिताऔं, लुम्बिनी बनाऔं” और “अबकी बार गगन सरकार” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखाई दिया।

 

नेताओं ने जनता से अपील की कि वे नेपाली कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘रूख’ पर मतदान कर बदलाव, विकास और मजबूत लोकतंत्र के पक्ष में अपना मत दें। साथ ही वार्ड स्तर पर घर–घर संपर्क, मतदाता जागरूकता और संगठन विस्तार को तेज करने की रणनीति तय की गई।

यह वार्ड भेला न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनी, बल्कि इसने यह भी स्पष्ट कर दिया कि गैडहवा गाउँपालिका–1 से नेपाली कांग्रेस चुनाव में निर्णायक बढ़त बनाने की ओर अग्रसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!