कांग्रेस के पक्ष में बनता जा रहा माहौल
मनोज कुमार त्रिपाठी
रुपन्देही की मायादेवी गांवपालिका में नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा सदस्य पद के उम्मीदवार आशुतोष मिश्र का धुंआधार प्रचार ज़ोर पकड़ता जा रहा है। गांव-गांव, टोला-टोला और घर-घर तक पहुँच रहे उनके संदेश ने क्षेत्र की राजनीतिक हवा को तेज़ी से कांग्रेस के पक्ष में मोड़ दिया है।

राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और समाजवाद की वैचारिक नींव पर आगे बढ़ रहे आशुतोष मिश्र ने स्पष्ट कर दिया है कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और भविष्य का है। स्थानीय मुद्दों पर उनकी पकड़, साफ़ राजनीतिक सोच और निरंतर जनसंपर्क ने उन्हें आम मतदाताओं के बीच भरोसेमंद चेहरे के रूप में स्थापित किया है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मायादेवी गांवपालिका में आशुतोष मिश्र का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और उनके धुंआधार प्रचार ने विरोधियों की रणनीति को दबाव में ला दिया है। बढ़ता जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि क्षेत्र में मुकाबला अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ चुका है।
