व्यापारी के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खुलासे को लेकर अड्डा बाजार में परिजनों का हंगामा, सड़क जाम, धरने पर बैठे परिजन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज ।मंगलवार को मिले संदिग्ध अवस्था में मृत व्यापारी के परिजनों ने आज हंगामा खड़ा कर दिया है, बताया जा रहा है कि परिजनों ने मांग किया है कि संदिग्ध हालात में हुए व्यापारी की मृत्यु का हत्या की गुत्थी का खुलासा जल्द से जल्द किया जाये।

परिजन अपनी मांग अड़े और अड्डा बाजार में रास्ता जाम कर ज्वेलरी व्यापारी अजय वर्मा की मौत पर तत्काल खुलासा को लेकर सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया, वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ भी परिजनों के साथ सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।

निर्माणाधीन राइस मिल के पास मिले शव को लेकर परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। प्रदर्शनकारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया है। उनकी मांग है कि जिले के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और मामले का तत्काल व निष्पक्ष खुलासा किया जाए।

प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को बेनकाब नहीं किया जाता, उनका धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!