रुपन्देही-४ में जसपा का बढ़ता प्रभाव, सर्बेन्द्र नाथ शुक्ला के समर्थन में गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब

मायादेवी-६ खाजुरिया गांव में दिखी बदलाव की लहर, जनता ने जताया खुला समर्थन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

रुपन्देही क्षेत्र नंबर 4 में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के प्रतिनिधि सभा सदस्य पद के उम्मीदवार सर्बेन्द्र नाथ शुक्ला के समर्थन में टोल-टोल और गांव-गांव में अभूतपूर्व जनचासो देखने को मिल रहा है। मायादेवी गांवपालिका-6 के खाजुरिया गांव से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में जुटकर शुक्ला के पक्ष में समर्थन जता रहे हैं।

 

YouTube player

 

ग्रामीणों ने विकास, रोज़गार, शिक्षा और आधारभूत संरचना जैसे मुद्दों पर ठोस नेतृत्व की आवश्यकता बताते हुए शुक्ला को एक सक्षम और प्रतिबद्ध उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया। क्षेत्र में बढ़ती जनभागीदारी यह संकेत दे रही है कि रुपन्देही-4 में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है, और जसपा प्रत्याशी सर्बेन्द्र नाथ शुक्ला मजबूती से मैदान में उतर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!