मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! मनरेगा बचाओ संग्राम के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कल 13 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन में 11 बजे निचलौल के बाली इंटर कॉलेज से चलकर मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल तक एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

इसके विषय में आज निचलौल में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडे ने किया तथा संचालन मनरेगा के प्रभारी कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से कल की पदयात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को पदयात्रा में शामिल करने की रणनीति पर विचार किया गया और संकल्प लिया गया की कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई पुरानी मनरेगा योजना जो 100 दिन के रोजगार की गारंटी देती थी उसको वापस पाने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता पूरी ताकत से इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। 

बैठक में मुख्य रूप से अपना मार्गदर्शन देने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, मिठौरा ब्लाक अध्यक्ष यूनुस, पूर्व अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी,हनीफ अंसारी जावेद खान ,अभय मणि, मुनव्वर अली महेंद्र प्रसाद अनूप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!