जो स्वयं से पहले सोचे वही महादेव – डायरेक्टर अंजली
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक 13/2/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने शिवरात्रि का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान शिव की अराधना की और उनका आशीष लिया। चारो तरफ सिर्फ ओम नमः शिवाय की गुंज थी। पूरा विद्यालय शिवमय हो गया था। इस अवसर पर बच्चों को भगवान शिव के जीवन पर आधारित कई रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाई और दिखाई गई। सभी बच्चे हरे रंग की पोशाक में बड़े ही सुन्दर लग रहे थे। बच्चों का परिचय कई नये शब्दों से कराया गया जैसे – त्रिशूल, डमरू, कैलाश,बेलपत्र, शिवलिंग, नंदी जी,गंगा जी, नीलकंठ आदि। बच्चों को शिव जी के अलग अलग नाम का भी परिचय दिया गया। बच्चों ने डांस, क्विज, और प्रार्थना करके बहुत कुछ सीखा।
डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों को महादेव नाम की सार्थकता को समझाया। उन्होंने बताया कि जो स्वयं से पहले सबका सोचे वही है महादेव। उन्होंने बच्चों को 14 फरवरी के बारे में बताया कि 14 फरवरी को हम वैलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट करते है जो प्यार का दिन है – प्यार अपनों से, अपने परिवार से, अपने दोस्तों से, अपने साथ काम करने वालों से, अपने पडोसी से, अपने देश से आदि।
उन्होंने ने बच्चों को पुलवामा हमले के बारे में भी बताया। बच्चों ने सभी कुछ सुना और सीखा। डायरेक्टर अंजली ने बताया कि हमें अपने बच्चों को समाज के हर पहलु से अवगत करना चाहिए जिससे वो सभी कुछ सुने, समझे और जाने और आगे चलकर किसी गलत धारणा के शिकार न हों। बच्चे सिर्फ पूर्ण नहीं, सम्पूर्ण बने और समाज का मजबूत स्तम्भ बने।
बच्चों में प्रिशा, अथर्व, वेदांश, किरन प्रीत, अक्षिता, प्रीतम, रियान, रूद्र, मिष्टी, शानवी, आयत, रुद्रांश, प्रियांश, श्रेया, शिवांश, आशुतोष, हमजा, आरुहि, अद्रीका, सामर्थ आदि मौजूद थे।
टीचर्स में रिंकल, इशिता, श्रद्धा, प्रीती, प्रियंका, ईशा, मनिता, अंजली, मोनिका, वैष्णवी और तेजस्वी उपस्थित रहीं ।