उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए आज अपने आवास के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों को अंग वस्त्र, कंबल भेंट कर द्रव्य प्रदान किया और उनके चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भंडारे के उपरांत, श्री जायसवाल ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर सड़क किनारे ठंड में ठिठुर रहे निराश्रित, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उनकी इस दरियादिली से सर्दी में ठिठुरते लोगों को राहत मिली।
बता दें कि समाजसेवी नंदलाल
जायसवाल हर वर्ष इस तरह का सेवा कार्य करते हैं, जिससे समाज में सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है। उनके इस निस्वार्थ सामाजिक कार्य की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यही असली समाज सेवा है, जिसमें जरूरतमंदों के कष्टों को समझकर उनकी मदद की जाती है।

श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा ही असली धर्म है। जब तक जीवन है, जरूरतमंदों की सेवा करता रहूंगा। उनके इस सेवा कार्य से नगरवासियों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।