नौतनवां में पुलवामा शहीदों को नमन, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी श्रद्धांजलि

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की 7 वीं बरसी पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के शहीद प्रदीप थापा के शहीद स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देते हुए अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि “14 फरवरी भारत के लिए अत्यंत दुखद दिवस रहा है। पुलवामा हमले में हमारे बीर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य, पराक्रम और आतंकवाद के खात्मे के प्रति अटल संकल्प का प्रतीक है। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस काले दिन को याद कर आज भी हर भारतीय की आंखें नम हो जाती हैं।

कार्यक्रम में धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी, प्रमोद पाठक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!