पुलवामा शहीदों को शत्- शत् नमन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए पुलवामा आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। एक आत्मघाती आतंकी ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी CRPF के काफिले से टकरा दी, जिसमें हमारे 40 वीर जवान शहीद हो गए। इस कायराना हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा और भारत ने इसके जवाब में बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंक के खिलाफ अपना मजबूत संदेश दिया

इसी हमले में जनपद महाराजगंज के ग्राम हरपुर बेलहिया निवासी वीर सपूत शहीद पंकज त्रिपाठी ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। राष्ट्र उनकी शहादत को सदैव नमन करता रहेगा।

इस घटना के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई प्रश्न भी उठे थे। तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक द्वारा जवानों को जम्मू से श्रीनगर एयरक्राफ्ट से भेजने की मांग किए जाने की बात भी सामने आई थी, जो पूरी नहीं हो सकी।

आज फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी शहीद पंकज त्रिपाठी के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!