महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर दोमुहान घाट पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, चलाया स्वच्छता अभियान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां क्षेत्र भ्रमण से लौटने के बाद आज नौतनवां नगर स्थित दोमुहान घाट पर पहुंचे। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर उन्होंने घाट पर चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक ने स्वयं मौजूद रहकर साफ-सफाई कार्यों की प्रगति देखी तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोमुहान घाट पर पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान नौतनवां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर घाट परिसर की साफ-सफाई में सहयोग किया और पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि नगर की आस्था और परंपरा से जुड़े इस पावन पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!