मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की शिष्टाचार भेंट

प्रेस क्लब के विकास को लेकर मिला सकारात्मक आश्वासन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गोरखपुर! गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर पर शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। 

मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की गतिविधियों, पत्रकार हितों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सुविधाओं और प्रेस क्लब के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और पत्रकारों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मिले आश्वासन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकार साथियों के हित में आगे बेहतर कार्य करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!