जापानी पर्यटक पहुंचे सोनौली के राम-जानकी मंदिर

शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज!

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोनौली पहुंचे जापान के एक दल ने श्रीराम जानकी मंदिर और परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर हर हर शम्भू का उद्घोष किया।

खबर के मुताबिक सोनौली नगर में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में आज महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर जहा सनातन परंपरा के अनुसार आज मंदिर परिसर में स्थित शिवमंदिर में विशेष पूजा का आयोजन चल रहा था इसी बीच सनातन धर्म से प्रभावित जापान के एक दल ने प्रभु श्रीराम और बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने मंदिर पहुंचे जो समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

इस मौके पर जापान के इस दल ने मंदिर के महंत से आशिर्वाद लिया और उनसे हिन्दू धर्म पर चर्चा भी की, इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को बारीकी से समझा और भोलेनाथ का दर्शन किया।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने कहा कि, सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है, इसकी महत्ता पूरे विश्व में फैली है, जिससे विदेशों के लोग भी आज सनातन धर्म और परंपराओं से खासे प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!