पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मनमोहक शिव झांकी का आयोजन किया
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां नगर पालिका क्षेत्र स्थित दो-मुहान घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मनमोहक शिव झांकी का आयोजन किया तथा भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार व बेलपत्र, पुष्प, पूजन सामग्री एवं दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर पूरे विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न कर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
वहीं नगर के झारखंडी मन्दिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात निकाली गई जिसमें पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्टाल लगाया और नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी जी के साथ भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया,दोनों जगहों पर हुए भगवान शिव की झांकी का भक्तों ने पूरे दिन लुत्फ उठाया जिसमें बम बबम बम-बम,बम बबम बम-बम शिव गानों पर व शिव तांडव नृत्य पर भक्त झूमते व नाचते नजर आए।
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि “आध्यात्म से मनुष्य का जुड़ाव बहुत सी नाकारात्मक शक्तियों का नाश करती है जीवन को सकारात्मक बनाती हैं।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा,आध्यात्मिक ऊर्जा व जन कल्याण का प्रतीक है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया,सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,राकेश जायसवाल,अनिल जायसवाल,अभय कुमार,अशोक रौनियार,दुर्गेश कुमार,राहुल दूबे,लल्लू जायसवाल एवं प्रमोद पाठक,संतोष पाण्डेय,अवधेश चौबे,राजकुमार गौड़,मल्लहर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।