भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज जनपद में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! सांसद एवं केन्दीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज निचलौल,ठूठीबारी बरगदवा क्षेत्र में स्थित पंड़िया ताल समय माता मंदिर प्रांगण में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रथम आगमन मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सर्व प्रथम पंड़िया ताल समय माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया इसके बाद कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में जिला से लेकर विधानसभा एवं नौतनवां तहसील के सभी ब्लाकों व नगरों से भाजपा नेताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का विशेष रूप से स्वागत करते हुए आसन ग्रहण कराया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि जनपद के हर नगर और हर एक गांव को विकास की धारा से जोड़ने व विकास कार्यों को लेकर लोगों को संबोधित किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, अशोक जायसवाल, लालचंद चौधरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, जिला संयोजक रवि वर्मा, सुभाष यादव, राजू जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का सोमवार को महराजगंज जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका दूसरा जनपद दौरा था। जिले भर में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

कई स्थानों पर जेसीबी और बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। सिसवा,सिंदुरिया, मिठौरा, बरोहिया ढाला, निचलौल, गड़ौरा, ठूठीबारी और पाड़िया ताल जैसे विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकत्र हुए।

सिंदुरिया और मिठौरा ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिठौरा बाजार में अनिल जोशी, बरोहिया ढाला में अजय कुमार श्रीवास्तव, तथा निचलौल में धीरू सिंह और शिवनाथ मद्धेशिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर चौधरी का स्वागत किया।

पाड़िया ताल स्थित माता मंदिर में पंकज चौधरी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश के लोककल्याण तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अपने स्वागत से अभिभूत पंकज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और परिश्रम को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने का श्रेय दिया। चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, अंशु पांडेय, बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजन पटेल, गौतम चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि धीरू सिंह, पूर्व प्रमुख अमरेंद्र मणि पांडेय, पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर उर्फ पप्पू सिंह, बाबू नंदन शर्मा, चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, देवीदीन अग्रहरी, छोटेलाल थापा और जितई चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!