नौतनवां नगर में श्री श्याम मंदिर के 8 वें स्थापना दिवस पर भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! महराजगंज जिले के नगर पालिका नौतनवां क्षेत्र स्थित ठाकुर द्वारा मन्दिर से श्री श्याम मन्दिर के स्थापना महोत्सव के अवसर पर हारे का सहारा श्री खाटू श्याम जी का निकला विशाल 8 वां निशान यात्रा जायसवाल मोहल्ला होते हुए हनुमान चौक, पुराने नौतनवां, मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, गांधी चौक होते हुए श्याम मन्दिर पहुंचा। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने बाबा के दरबार में निशान अर्पित किए और भव्य आरती व पूजा के साथ यात्रा संपन्न हुई। 

वहीं यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने लगभग दो दर्जन सभासद गणों व सहयोगियों के साथ बाबा श्याम जी के ऊपर पुष्प वर्षा कर एक नई परम्परा की शुरुआत की।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “श्री श्याम बाबा की कृपा से श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस निशान यात्रा में शहर वासियों की आस्था देखते ही बनती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है। 

 

इस निशान यात्रा में सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल,संजय पाठक,राकेश जायसवाल,राहुल दूबे,विशाल जायसवाल,दुर्गेश कुमार,अशोक रौनियार,अमित यादव,जयप्रकाश मद्धेशिया के अलावा मनीष बेरीवाल,निखिल गोयल,प्रमोद पाठक,राजकुमार गौड़ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!