केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन का शक्ति प्रदर्शन, ‘हलो’ चिन्ह के साथ विकास का संकल्प
मनोज कुमार त्रिपाठी
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन ने रूपन्देही जिले में चुनाव केंद्रित ‘संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करते हुए व्यापक जनसंपर्क और कोना सभाओं के माध्यम से संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘हलो’ (हल) है, जिसे विकास, कृषि और समृद्धि का प्रतीक बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की गई।
दोपहर 1:30 बजे देवदहा में प्रवेश के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद 1:40 बजे खैरेनी में कोना सभा, 2:00 बजे सितलनगर, 2:20 बजे भवनीयापुर, 2:40 बजे सिक्टन–शंकरपुर, 3:00 बजे धकधाई में कोना सभा, 3:30 बजे पटखौली, 3:45 बजे संग्रह, 3:55 बजे कांची बाजार और 4:10 बजे मंगलपुर–मणिग्राम मार्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
क्षेत्र संख्या 1 में पार्टी प्रत्याशी प्रज्वल बोहरा ने जनता से सीधा संवाद करते हुए परिवर्तन और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही तथा युवाओं और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
4:35 बजे बुटवल और 4:55 बजे मुर्गिया सैनेमेना में कार्यक्रम हुए, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति ने यात्रा को जनलहर का रूप दे दिया। अध्यक्ष लिंगदेन ने सुशासन, पारदर्शिता और स्थानीय विकास को पार्टी की मुख्य प्राथमिकता बताया ।
5:30 बजे रामापुर कालौनी में आयोजित कोना सभा में ‘हलो’ चिन्ह के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
रूपन्देही क्षेत्र संख्या 3 में पार्टी के युवा चेहरा कैप्टन गौरव बोहरा संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, जबकि क्षेत्र संख्या 1 से प्रज्वल बोहरा लगातार जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। समानुपातिक उम्मीदवार स्वाती थापा (रूपन्देही) ने भी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्थानीय विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘हलो’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती के साथ आरपीपी की यह संकल्प यात्रा रूपन्देही जिले में चुनावी माहौल को और अधिक सक्रिय बनाती नजर आ रही है।