नौतनवां और सोनौली में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन-सम्पर्क अभियान 

पानी-सड़क की समस्याए होंगी प्राथमिकता, 

व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

उमेश चन्द्र 

महराजगंज ! विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रविवार को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, वार्डों और बाजार क्षेत्रों में पहुचकर सम्मानित नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का कुशल-क्षेम जाना और जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। 

जन-सम्पर्क के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

विधायक ने नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर वार्डवासियों की बैठक की, जहा नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने और जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से रखा।

वार्डवासियों ने बताया कि लंबे समय से स्वच्छ पानी और सड़क मरम्मत की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि पानी और सड़क की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने पेयजल विभाग और लोक निर्माण से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।

इसके बाद विधायक सोनौली पहुंचे जहां गुरु मद्धेशिया की दुकान पर व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में व्यापारी नेता विजय रौनियार ने नगर की समस्याओं-पेयजल संकट, हाईवे पर जाम की समस्या तथा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के नाम पर कथित उत्पीड़न-को विस्तार से रखा।

विधायक ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएंगे ताकि व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

बैठक में, ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, प्रेम जायसवाल,प्रताप मद्धेशिया,नीरज जायसवाल, अमित गुप्ता,लोकेंद्र जायसवाल, सन्नी मद्धेशिया, पवन जायसवाल, जगदीश जायसवाल, अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, विवेक मिश्रा, दुर्गेश गिरि,रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!