नौतनवां के नये कार्यालय में आज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की आवश्यक बैठक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज नौतनवा स्थित कांग्रेस के नये कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने एक आवश्यक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार इराकी ने किया और सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ल द्वारा किया गया।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अब नौतनवां के कार्यकर्ताओं को तहसील थाना और अन्य दफ्तर में कार्य के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इसी कार्यालय पर प्रत्येक दिवस में कोई जिला पदाधिकारी उनके सहयोग के लिए मौजूद रहेगा और अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी अब और सक्रिय तरीके से जन समस्याओं के लेकर संघर्ष करेगी। 

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय और जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब नौतनवां में पूरी ताकत से जुर्म और अन्य के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं जिसका नतीजा है पिछले कि लोकसभा में नौतनवां विधानसभा में 105000 वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिला था और अब संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय हो गया है। इसलिए अब आगे कांग्रेस और मजबूती से उभरेगी। 

 

 

कार्यक्रम में विशेष रूप दिग्विजय पटेल, के सी पांडे, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निहाल इराकी, प्रमोद दुबे श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव कमरुल हुदा प्रधान, हबीबुल्लाह खान, भोला वर्मा,इसरार खा, लाल यादव, राम प्रकट निषाद ,कैलाश विश्वकर्मा, रामवृक्ष प्रसाद, जमील अहमद, बी एन यादव, समीउल्लाह खान शाहिद,अमजद अली, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!