जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

नगरपालिका नौतनवां की जमीन पर अवैध कब्जा कर दूकान बनाकर अवैध रूप से किराया वसूले जाने का मामला 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! 

महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को एक पत्र भेजकर नौतनवां नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 18 जानकीनगर में नगर पालिका की कीमती जमीन जो न्यू मार्केट के कोने पर नाले के उपर / बगल में स्थित है उक्त भूमि में पूर्व में नगर पालिका परिषद नौतनवां द्वारा दुकान निर्माण कराया जा रहा था उसका नींव आदि कार्य नगर पालिका द्वारा ही कराया गया था किन्तु इसी बीच एक स्थानीय व्यक्ति जो अपराधी किस्म का था जिसका नाम मोहम्मद युनुस था उसके द्वारा जबरन नगर पालिका परिषद की जमीन पर निर्माण कराकर दुकान खुलवाकर किराया वसूला जा रहा है आज के दिन उसके दिवंगत होने पर उसके पुत्र ऐजाज खान पुत्र स्व० युनुस खान निवासी हनुमान चौक नौतनवां महराजगंज द्वारा उक्त दुकानों का किराया वसूला जाता है और जबरन कब्जा बनाये रखा गया है।

आपसे निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जांच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की टीम द्वारा करवाकर उक्त सरकस किस्म के व्यक्ति का कब्जा समाप्त कराकर नगर पालिका परिषद की कीमती जमीन को वापस दिलाया जाय जिससे उक्त संस्था द्वारा सार्वजनिक हित में कोई भी निर्माण कार्य कराया जा सके। विश्वास है कि आप द्वारा इस प्रकरण में अविलम्ब कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!