सुशासन, सद्भाव और समृद्धि के लिए निर्णायक संकल्प

मनोज कुमार त्रिपाठी 

रुपन्देही–4 में आशुतोष मिश्र का आह्वान: स्थिर नेतृत्व, पारदर्शी व्यवस्था और विकास की नई दिशा

 

रुपन्देही क्षेत्र संख्या 4 से प्रतिनिधि सभा सदस्य पद के उम्मीदवार आशुतोष मिश्र ने सुशासन, सामाजिक सद्भाव और समग्र समृद्धि को अपना मुख्य लक्ष्य बताते हुए जनसंपर्क अभियान को तेज़ कर दिया है। फागुन 21 को केंद्र में रखते हुए वे क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं और पारदर्शी प्रशासन, मजबूत आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन तथा संतुलित विकास की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि मजबूत और जिम्मेदार नेतृत्व ही क्षेत्र को स्थिरता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ा सकता है। इसी क्रम में उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए रुख चिन्ह पर मतदान करने की अपील की है, ताकि रुपन्देही–4 में सुशासन और समृद्धि की नई यात्रा प्रारंभ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!