मतगणना के बीच घंटी चिन्ह के उम्मीदवार माधव थापा का आंकड़ा 10 हजार पार होने की खबर
मनोज कुमार त्रिपाठी
पाल्पा में जारी मतगणना के बीच घंटी चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार माधव थापा को लेकर बड़ी चर्चा सामने आ रही है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार माधव थापा को अब तक लगभग 10,356 वोट मिलने की खबर सामने आई है।
हालांकि यह आंकड़ा अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं किया गया है, लेकिन मतगणना से जुड़ी अनौपचारिक सूचनाओं में यह संख्या सामने आ रही है।
निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम और आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मतगणना जारी है और सभी उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।