रुपन्देही–3 में जीत के बाद क्षेत्र पहुंचे डॉ. लेखजंग थापा, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

जनता के भरोसे की जीत, विकास के लिए पूरी ताकत से करेंगे काम

मनोज कुमार त्रिपाठी 

रुपन्देही–3 से चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डॉ. लेखजंग थापा अपने क्षेत्र पहुंचे, जहां समर्थकों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया, जबकि कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत को क्षेत्र की जनता के विश्वास की जीत बताया ।

YouTube player

 

 

इस मौके पर डॉ. थापा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत रुपन्देही–3 के मतदाताओं के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!