राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी नौतनवां में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! बसंत पंचमी के अवसर पर आज राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी नौतनवां में बड़े ही हर्षोल्लास के बसंत पंचमी मनाया गया। इससे पहले वीणा वादिनी मां सरस्वती जी का दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में संस्था के निदेशक डॉक्टर शोभाराम साहू जी एवं पूजन पंडित अमित त्रिपाठी जी द्वारा कराया गया इस दौरान संस्था में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए वीणा वादिनी मां सरस्वती जी से अपने उज्जवल भविष्य हेतु प्रार्थना किया गया। 

पूजन के पश्चात डॉक्टर शोभाराम साहू जी ने बताया कि विद्यार्थी,अध्यापकों व शिक्षण संस्था से जुड़े सभी लोगों के लिए मां सरस्वती आराध्या देवी मानी जाती हैं।

विद्या की देवी से प्रार्थना है कि हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।

इस दौरान हरेंद्र प्रसाद, सनी श्रीवास्तव, आरजू खान, तरन्नुम, प्रवीण, हरिओम, आकांक्षा चौरसिया, प्रमोद कुमार सवेनूर, वंदना सिंह निशा गुप्ता, सारिका सिंह इनायत उल्लाह खान, अंगद पटेल, खुशबू अग्रहरी, समेत शिक्षक एवं शिक्षिका समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!