पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी की छठीं पुण्यतिथि कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज!कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की छठवीं बरसी पर फरेंदा क्षेत्र के ग्राम हरपुर के बेलहिया टोला में शुक्रवार को शहीद जवान पंकज त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए मेले का आयोजन होगा। मेले में अफसर व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शहीद की स्मारक पर माल्यार्पण कर उनको नमन करेंगे।

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकी हमला हुआ था।

जिसमें फरेंदा तहसील के हरपुर ग्राम सभा के बेलहिया टोले के लाल पंकज त्रिपाठी शहीद हुए थे। उनका पार्थिक शरीर 16 फरवरी को गांव में आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने शहीद जवान के पैतृक गांव पहुंचे थे। परिजनों को ढांढस बंधाया था। उनकी याद में हर 14 फरवरी को शहीद पंकज त्रिपाठी स्मारक पार्क में मेले का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!