मनोज कुमार त्रिपाठी
दिनांक: 2081/11/01, स्थान: दमक, झापा, नेपाल
राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति तथा नागरिक बचाओ महाअभियान नेपाल का “तीसरा स्थापना दिवस” कार्यक्रम केंद्रीय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाईं की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूरे देश से आए 20,000 प्रतिनिधियों, सक्रिय अभियंताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों की उपस्थिति ने दमक नगर को उत्सव का केंद्र बना दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाईं जी ने महाअभियान का अतिरिक्त विधान 2081 सार्वजनिक किया और निम्नलिखित घोषणाएं की।
राजा सहित सनातन हिंदू राज्य स्थापित करने का संकल्प।
बैंक, वित्तीय संस्थाएं, सहकारी एवं लघु वित्तीय संस्थाओं द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का निर्णय।
मिटर ब्याजी (अवैध साहूकारों) की सूची संकलित कर उन पर कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और कठोर कदम उठाने की घोषणा।
गरीब जनता के 20 लाख तक के ऋण माफ करने तथा इससे अधिक के ऋण को 20 वर्षों में सरल किस्तों में चुकाने की व्यवस्था बनाने की पहल।
सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने का संकल्प।
बंद हो चुके या बंद होने की कगार पर पहुंचे उद्योग और व्यापार को पुनर्जीवित करने की रणनीति तैयार करने की योजना।
देश में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रवासी युवा-युवतियों को वापस लाने की योजना।
इस अवसर पर संगठन विभाग प्रमुख प्रेम थापा मगर, पश्चिमांचल सलाहकार जगमान पुन, अधिवक्ता स्वागत नेपाल, समाजसेवी खेमराज सनदाइ, प्रवक्ता/महासचिव माधव कल्पित, महिला विभाग प्रमुख विष्णु बोहरा क्षेत्री आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रेम दीप लिम्बु द्वारा किया गया।