उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महाराजगंज! महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को निचलौल तहसील क्षेत्र के इटहिया शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रीमान् अनुनय झा जिलाधिकारी महराजगंज व सोमेंद्र मीना पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निचलौल तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना ठूठीबारी स्थित इटहिया शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर इटहिया मंदिर में लगने वाले मेले, दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, आवश्यक यातायात व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।