उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नई दिल्ली! राजधानी दिल्ली को आखिरकार नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान किया गया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया।
शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी।
प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे। इसके साथ ही बिजेन्द्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।
पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में दिल्ली बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक हुई और उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की घोषणा की गई।
दिल्ली की नई सरकार और मुख्यमंत्री का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कल दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जायेगा। रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं।
रामलीला मैदान के जितने भी गेट एंट्री के लिए बनाए गए हैं, सभी पर 10-10 मेटल डिटेक्टर खड़े किए गए हैं।