दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! शादी के बाद गोवा हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के बीच मारपीट का सनसनीखेज समाचार मिला है। इस घटना के बाद नाराज दुल्हन अपने पति को गोवा छोड़कर फ्लाइट से अपने घर घर लौट आई। लौटते ही उसने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। दुल्हन का आरोप है कि पति ने न सिर्फ गोवा में उसके साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की भी कोशिश की
हनीमून मनाने गए गए नवविवाहित जोड़े के बीच हुआ झगड़ा
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया।
गोवा घूमने गए नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दुल्हन पति को वहीं छोड़कर फ्लाइट से अपने घर लौट आई। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची और डॉक्टर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया।
जानकारी के अनुसार, दुल्हन सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बीते 12 फरवरी को उसकी शादी निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के समीप रहने वाले रत्नेश गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है ससुराल पहुंचने के बाद उसका उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल आकर लोगों को समझाया और मामला शांत कराया।