महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के कंचनपुर के 3 लोगों की मौत, 7 घायल
गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
स्कॉर्पियो सवार लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे, सभी नेपाल के रहने वाले थे
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
गोरखपुर! गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर उनकी स्कार्पियो पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए
मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है
हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेया सहित 7 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।