भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने सरहद पर की संयुक्त पेट्रोलिंग

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

निचलौल महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान टीम ने सरहद पार कर आने जाने वाले कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की।

उसके बाद उन्हें सख्त नसीहत देकर छोड़ दी। इतना ही नहीं दोनों देशों की संयुक्त टीम ने सरहद से सटे लोगों से सरहद पर होने वाली हर गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। माना जा रहा है कि सरहद पर अवैध सामानों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग की गई है।

 

पेट्रोलिंग टीम में शामिल बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह मीडिया को बताया कि इन दिनों नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत मदार बाबा का मेला चल रहा है। ऐसे में सरहद पर सुरक्षा को लेकर नेपाल और भारत की संयुक्त सुरक्षा टीम की ओर से पिलर संख्या 501/6 से सटे झुलनीपुर से लेकर बहुआर गांव के लाइन टोला तक पेट्रोलिंग किया गया, जबकि सरहद के पगडंडियों से होकर गुजरने वाले संदिग्धों से पूछताछ कर सख्त नसीहत दी गई है। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!