सोनौली कस्बे में स्थित ब्लासम प्ले वे स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा ने स्कूली बच्चों के साथ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन

बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी तथा कर्मयोगी हैं विधायक ऋषि त्रिपाठी-दीपक बाबा वरिष्ठ भाजपा नेता नौतनवां

YouTube player

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज ! सोनौली कस्बे में स्थित ब्लासम प्ले वे स्कूल में आयोजित एक भव्य समारोह में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा ने स्कूली बच्चों के साथ नौतनवां के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक उनका जन्मदिन मनाया। विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन पर उपस्थित स्कूली बच्चों में मिठाई और गिफ्ट भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व तथा कर्मयोगी हैं। आज उनका जन्मदिन है इसलिए आज हम सभी लोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं। विधायक ऋषि त्रिपाठी को संबोधित करते हुए दीपक बाबा ने कहा कि आप का जीवन, सफलता, आनन्द और खुशियों से भरा हो और आप के सभी सपने पूरे हों। आप के लंबे और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।

उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन के भव्य आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को भी बधाई दी। 

इस अवसर पर सनी गुप्ता, विकास मिश्रा, पवन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रदीप रौनियार संतोष मद्धेशिया, विवेक मिश्रा सनी गौड़, सूरज सोनकर, महेश, जय प्रकाश यादव, दीपक मद्धेशिया दुर्गेश गिरी, अर्जुन गुप्ता विजेंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!