महराजगंज में किराये के मकान में रहती थी नेपाली लड़की
न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की लगाई गुहार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज शहर स्थित एक मोहल्ले में किराये की मकान में रहने वाली एक नेपाली लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दावा है कि नेपाली लड़की के साथ करतूत करने वाला शख्स भाजपा नेता है। पीड़िता मामले के आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक दौड़ती रही। लेकिन शख्स की रसूख के आगे उसका एक भी नहीं चला। ऐसे में पीड़िता ने न्यायालय में एक वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
बता दें कि नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत एक गांव की रहने वाली पीड़ित लड़की ने न्यायालय में दाखिल वाद में कहा है कि वह निजी कार्य के लिए शहर के चिउरहा मुहल्ले में एक किराया के मकान में रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच करीब एक वर्ष पहले चिउरहा नहर के पास उसकी मुलाकात एक भाजपा नेता से हुई। उसके बाद भाजपा नेता ने उसे बहला फुसलाकर बुलाया। जहां पर भाजपा नेता ने उनके साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने चोरी से घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसे लीक करने की धमकी देकर भाजपा नेता उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह भाजपा नेता से दूरी बनाने का प्रयास करती थी, तो वह उसे धमकी देने लगा। इससे भी भाजपा नेता का मन नहीं भरा तो वह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसे में वह बदनामी के डर से अपना कार्य छोड़कर वापस नेपाल लौटने के लिए मजबूर हो गई।
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ ही चर्चा का विषय बन चुका है। वहीं आरोपी भाजपा नेता ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि लड़की की ओर से लगाया जा रहा सभी आरोप निराधार है। वह किसी भी नेपाली लड़की को नहीं जानता है न ही वायरल वीडियो से उसका कोई संबंध है।
पीड़िता ने न्यायालय में दाखिल वाद में आगे कहा है कि वह भाजपा नेता के धमकी से काफी डरी और सहमी हुई है क्योकि आरोपी भाजपा नेता शिकायत के बाद उनके साथ कुछ भी कर सकता है। पीड़िता ने न्यायालय से अपील की है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। क्योंकि उनका आर्थिक हालात काफी कमजोर है। वह आगे मुकदमा लड़ने की स्थिति में नहीं है। जबकि आरोपी भाजपा नेता एक प्रभावशाली और रसूखदार व्यक्ति है जो उसे लगातार धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसने सदर कोतवाली में पहुंच शिकायत पत्र देकर केस दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन आरोपी भाजपा नेता के रसूख और राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच पीड़ा सुनाई। लेकिन वहां भी उसे न्याय नहीं मिला। ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान होने के बाद न्यायालय में पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।