बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया पुरष्कृत- बृजेश मणि त्रिपाठी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक 01.03.25 दिन शनिवार को हाउस टैक्स वसूली संबंधित वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण में लगाए गए कर्मचारीको का समीक्षा बैठक पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी जी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज जी द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में बेहतर वसूली एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी श्री अनिल कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार वरुण और श्रवण कुमार चौधरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिसके बाद स्वच्छता रैंकिंग में अधिक अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारी श्री दीप नारायण प्रजापति 264, श्रवण कुमार चौधरी 262, मनोज कुमार वरुण द्वारा 250 नम्बर लाने पर कर्मचारीयों को ₹ 300 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रधान लिपिक श्री रमाशंकर सिंह जी लिपिक संतोष श्रीवास्तव, लिपिक रविकांत वर्मा, लिपिक विंध्याचल सिंह, उमेश चंद, अफरोज अहमद, कमलेश पासवान, अमित कनौजिया, ईश्वर चंद्र, विकास कुमार मौर्य, अनिल द्विवेदी, अनिल चौधरी, आनंद कुमार, सुजीत कुमार चौधरी सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।