बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट डॉ रश्मि ने जीतीं यह खिताब

सार

कहा जाता है कि इंसान किसी भी फील्ड में सफल हो सकता है, बशर्ते उनके अंदर उस चीज को पाने की ललक होनी चाहिए। ऐसी ही कहानी बीएसएफ की असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. रश्मि की है, जिन्होंने 1 से 2 मार्च 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित टफमैन 24-घंटे स्टेडियम रन के 7 वें संस्करण में अपनी कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। डॉ. रश्मि ने अपनी एंड्यूरेंस कैपेसिटी और एथलेटिक स्किल का शानदार परफॉर्मेंस किया है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! डॉ. रश्मि ने तीन घंटे की सिंगल दौड़ में भाग लेते हुए 24.47 किलोमीटर की दूरी तय की। उनके इस बेहतरीन परफॉर्मेंस ने उन्हें पोडियम पर स्थान दिलाया और उनकी असाधारण फिटनेस और मेंटल टफनेस को दर्शाता है। टफमैन 24-घंटे स्टेडियम रन एक चुनौतीपूर्ण एंड्यूरेंस कंपटीशन है, जिसमें एथलीटों को 1 घंटे, 3 घंटे, 6 घंटे, 12 घंटे और 24 घंटे की सिंगल दौड़ के साथ-साथ टीम रिले इवेंट में अपनी क्षमता को परखने का अवसर मिलता है।

डॉ. रश्मि सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ में वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन (वीएएस) हैं। उन्होंने वेटरनरी साइंस में ही ग्रेजुएट की डिग्री हासिल कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि उनके निजी समर्पण के साथ-साथ बीएसएफ द्वारा फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। डॉ. रश्मि की सफलता न केवल उनके सहकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह सुरक्षा बलों में हाई फिटनेस मानकों को बनाए रखने के महत्व को भी बताता है।

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने डॉ. रश्मि के शानदार परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां बल को गौरवान्वित करती हैं और इसके कर्मियों में मौजूद दृढ़ संकल्प और फ्लेक्सिबिलिटी की भावना को उजागर करती हैं। डॉ. रश्मि की टफमैन 24-घंटे स्टेडियम रन में सफलता बीएसएफ अधिकारियों द्वारा अपनाए जाने वाले कठोर ट्रेनिंग और डिसिप्लिन का प्रमाण है।

असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. रश्मि का पोडियम फिनिश बीएसएफ के लिए एक गर्व का क्षण है। इसके साथ ही यह भी दर्शाता है कि बल के अधिकारी कई क्षेत्रों में बेहतरीन परफॉर्म कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!