अक्षयबर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर के सात छात्र-छात्राओं में टैबलेट वितरित 

आधुनिक शिक्षा और ज्ञान अर्जित करने का महत्वपूर्ण साधन है टैबलेट – कृष्ण मोहन सिंह बबलू प्रबंधक

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज जिले के विकास खंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत नटवा जंगल मे स्थित अक्षयबर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्नातकोत्तर के सात छात्र- छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह बबलू ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा व ज्ञान अर्जन के तौर पर टैबलेट का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं।

दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा आधुनिक शिक्षा से जोडने के लिए यह एक बेहतर पहल है।

प्राचार्य डॉ. हरे कृष्ण सिंह, डॉ. जय सिंह, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. चन्दन विश्व कर्मा, व शिक्षक गण तथा छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!