मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल ! सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ, रुपन्देही के 66 वें वार्षिक साधारण सभा एवं अधिवेशन-2081 के तहत शनिवार को हुए चुनाव के मत परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अधिकांश पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, लेकिन वाणिज्य संघ उपाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ। संघ के कुल 2,112 सदस्यों में से शनिवार को 1,670 ने मतदान किया।

वाणिज्य उपाध्यक्ष पद पर हरि बहादुर थापा 751 मतों के साथ विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक कुमार पौड़ेल को 740 मत और यमकला न्यौपाने को 158 मत मिले। पिछले चुनाव में उद्योग वाणिज्य संघ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार कान्दु से 11 मतों से पराजित हुए थापा इस बार 11 मतों से सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। थापा रुपन्देही क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं और कई संघ-संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
सह-कोषाध्यक्ष पद पर पल्लवी न्यौपाने 944 मतों के साथ विजयी रहीं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार बेरीवाल को 683 मत मिले।
कार्यसमिति सदस्य (वाणिज्य – महिला) पद पर मीना पन्थी 923 मतों के साथ विजयी हुईं, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सुनयना के.सी. गिरी को 540 मत प्राप्त हुए।

कार्यसमिति सदस्य (उद्योग) के लिए निम्नलिखित उम्मीदवार विजयी हुए हैं जिनमें अभिनव थापा (1179 मत),ओम जैसी (1059 मत),कमल ज्ञवाली (1012 मत),दीपेन्द्र पौड़ेल (912 मत),रचना क्षेत्री (859 मत),कार्यसमिति सदस्य (वाणिज्य) के लिए विजयी उम्मीदवारों में,धर्मवीर शर्मा (1183 मत),अभिनव मयूर कसौधन (1114 मत),प्रमोद रिजाल (1099 मत),पूजा आचार्य (1049 मत),विशाल जायसवाल (1021 मत)
,रमेश घिमिरे (964 मत),
हरिश सेठिया (933 मत),
धर्मराज आचार्य (931 मत),
प्रकाश रेग्मी (866 मत),
गंगासागर अग्रहरी (861 मत)

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में नेत्र प्रसाद आचार्य अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार कान्दू,उद्योग उपाध्यक्ष गोविंद ज्ञवाली,कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष रोहित
कुमार अग्रवाल,महासचिव कृष्ण प्रसाद घिमिरे,सचिव मंगल भंडारी,कोषाध्यक्ष कमल प्रसाद मरासिनी,
कॉर्पोरेट सदस्य विकास कुमार गोयनका, अर्पित अग्रवाल चुन लिए गए।
वस्तुगत सदस्य प्रीतम रौनियार
कार्यसमिति सदस्य (उद्योग – महिला) विष्णु माया शर्मा
निर्वाचन समिति ने यह जानकारी दी।