उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती तस्करी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस प्रशासन और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की
संयुक्त टीम ने नौतनवां कस्बे के भुंडी मोहल्ले में एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में तस्करी का कपड़ा बरामद किया। बरामद माल को कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। बरामद कुल कपड़ा
16 गट्ठर है जिसमें 102 पीस थान का कपड़ा,1152 पीस लेडीज सूट है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि भुंडी मोहल्ले में एक मकान में तस्करी का कपड़ा छिपाकर रखा गया है। इस सूचना के आधार पर सुबह 11:30 बजे नायब तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कपड़ों के बंडल बरामद किए गए, जिन्हें तस्करी के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में कई अधिकारी शामिल रहे, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह बड़ी बरामदगी संभव हो पाई। बरामद करने वाली टीम में सौरभ श्रीवास्तव नायब तहसीलदार, नौतनवां,उपनिरीक्षक छोटे लाल प्रभारी, नौतनवां कांस्टेबल लक्ष्मी शंकर यादव थाना नौतनवा,कांस्टेबल हिमांशु सिंह नौतनवां थाना
हेड कांस्टेबल राम किशन मीना एसएसबी 66 वीं वाहिनी,कांस्टेबल शशि कुमार वी एसएसबी 66 वीं वाहिनी,कांस्टेबल निकडे अजय एसएसबी 66 वीं वाहिनी,कांस्टेबल धर्म कुमार एसएसबी 66 वीं वाहिनी शामिल रहे।