दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया झटका

होल्डिंग लगाने के लिए कथित तौर पर पब्लिक मनी दुरुपयोग मामले में मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए होर्डिंग लगाने के लिए कथित तौर पर पब्लिक मनी के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। बताया जा रहा है कि होली के बाद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने साल 2019 में द्वारका में बड़े होर्डिंग लगाकर कथित तौर पर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला सुनाते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में ये स्पष्ट किया कि केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बनता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!