दिलीप त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! अखिल क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में नौतनवा में सनातन धर्म संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जनार्दन मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रणवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कालिका सिंह जी रहें। मंच का संचालन अभिषेक कुमार पाण्डेय एवं सत्य प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
संगोष्ठी में डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा बताया गया की सामाजिक वर्गीकरण की व्यवस्था समाज के कुशल संचालन के लिए विश्व के सभी देशों में रही है यूनान में दार्शनिक सैनिक दास के रूप में वर्ग विभाजन रहा है किंतु भारत में एजेंडेबाज इस मुद्दे को बेजा हवा देकर सनातन समाज का विखंडन कराना चाहते हैं। मानवता के संरक्षण में सभी का संरक्षण निहित है व्यक्तिगत स्वर्ण से इधर होकर सनातन मूल्य के पुनर्स्थापना के लिए कार्य करना होगा।
अजय सिंह जी ने सनातनी समाज के एकजुट के लिए हम का परित्याग कर एग्जिट होने का संदेश दिया। रवि सिंह जी ने बताया कि हमें अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलना होगा समाज में खुलकर सत्य का साथ देना होगा। कमलानन शुक्ला जी द्वारा धर्म आधारित आरक्षण पर चिंता व्यक्त करते हुए आरक्षण को राजनीति का हथियार बनाए जाने पर पारस्परिक सामाजिक प्रेम पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की। सेवानिवृत शिक्षक दिवाकर मिश्रा जी के द्वारा कहा गया ब्राह्मण क्षत्रिय मिलकर समाज को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी समाज को आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। धीरेंद्र तिवारी जी के द्वारा आत्मरक्षा के उपाय किए जाने का विषय रखा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल क्षत्रिय महासभा श्री कालिका सिंह जी के द्वारा ललाट पर चंदन, हाथों में कलावा, कंधे पर जनेऊ का महत्व रेखांकित करते हुए सभी को इसे धारण करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रभात पांडे जी नई का आयोजन को शास्त्र और शास्त्र का मिलन बताया है। अधिवक्ता अमित सिंह ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण क्षत्रियों को निशाना बनाने के राजनीतिक पैटर्न का विरोध किया और सतर्क रहने को कहा। जिला महासचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद मनोज त्रिपाठी जी ने डॉक्टर वीरेंद्र शर्मा जी को आयोजन में सहयोग करने हेतु धन्यवाद प्रदान किया और परस्पर मिलते जुलते रहने का मंत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अखिल क्षत्रिय महासभा रणवीर सिंह जी के द्वारा दोनों समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए पारस्परिक सहयोग पर बोल दिया गया अपने समाज के लोगों को समय देने, बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। अपने अध्यक्ष की उद्बोधन में पूर्व प्रधानाचार्य जानदार मिश्र जी ने आह्वान किया कि ब्राह्मण क्षत्रिय समाज के लोगों के बीच भ्रम फैलाने वाले सफल नहीं होने चाहिए उन्होंने बताया राम और परशुराम एक दूसरे के पूरक थे।
इस प्रकार राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए तथा सनातन समाज को एकजुट करने के लिए सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया और समाज में प्रेम बंधुत्व और भाईचारा को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने पर सहमति बनाई।