सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

 

YouTube player

 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज भैरहवा स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में संपन्न हो गया।

 

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सिद्धार्थ नगर पालिका परिषद भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद खान, उपमेयर उमा अधिकारी,विशिष्ट अतिथि नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अंजन कुमार श्रेष्ठ, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के जिला उपाध्यक्ष शूर कृष्ण वैद्य, लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष तथा सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार, कृष्ण प्रसाद शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष और सभी सदस्यों को सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्ण प्रसाद घिमिरे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने वालों में सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेत्र प्रसाद आचार्य, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर कुमार श्रेष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार कांदू, उपाध्यक्ष कार्पोरेट रोहित कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्योग गोविंद ज्ञवाली, उपाध्यक्ष वाणिज्य हरि बहादुर थापा, महासचिव कृष्ण प्रसाद घिमिरे, कोषाध्यक्ष कमल प्रसाद मरासिनी, सचिव मंगल भंडारी,सह कोषाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी न्यौपाने, कार्पोरेट सदस्य प्रीतम रौनियार, विकास कुमार गोयनका, अर्पित कुमार अग्रवाल, वाणिज्य सदस्यों में रमेश घिमिरे, धर्मवीर शर्मा, हरीश सेठिया,अभिनव मयूर कसौधन, प्रमोद रिजाल, उद्योग सदस्यों में रचना क्षेत्री, ओम जैसी, कमल ज्ञवाली, विष्णु माया शर्मा पौड़ेल,मीना पंथी, विशाल जायसवाल, गंगा सागर अग्रहरी, धर्मराज आचार्य,अभिनव थापा, दीपेंद्र पौड़ेल,पूजा आचार्य, प्रकाश रेग्मी, कैलाश गुप्ता,राजू न्यौपाने,प्रेम नारायण बेलबासे, पूर्व अध्यक्ष तथा सलाहकारों में माधव लाल श्रेष्ठ, ध्रुव कुमार श्रेष्ठ, रामशंकर कांदू, कृष्ण प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार श्रेष्ठ, विष्णु प्रसाद शर्मा, राम कुमार शर्मा,कुल प्रसाद न्यौपाने, भीष्म प्रसाद न्यौपाने, सलाहकारों में राजेश कुमार अग्रवाल, शिव प्रसाद गौडेल,जीएन चापागाई,नवराज न्यौपाने, विजय पांडे और गोपाल भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!