यूपी में मिशन-27 के लिए कांग्रेस की टीम तैयार, 75 जिलों में घोषित किए जिलाध्यक्ष
कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है। इसके साथ ही बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ महराजगंज! उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी टीम तैयार कर ली है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है और इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान किया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं।
कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिलाध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है। इसके साथ ही बस्ती में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है। बुंदेलखंड के जिलों की बात की जाए तो झांसी में कांग्रेस ने देशराज रिछारिया को जिलाध्यक्ष बनाया है, इसके साथ ही ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं। महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फुजैल हाशमी को सौंपी गई है।
इसके साथ ही गंगापार में अशफाक अहमद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेहरू गांधी परिवार के पैतृक जिले में कांग्रेस पार्टी ने तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से दिए हैं और एक अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने सहारनपुर में संदीप राणा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष, महराजगंज विजय सिंह एडवोकेट को जिम्मेदारी दी गई है।