दिल्ली से निकले पद यात्रियों के दल का सोनौली बॉर्डर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेपाल के श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत 

यह पद यात्रा जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया गया था 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! बीते दो जनवरी को दिल्ली से निकली पदयात्रा 30 मार्च को सोनौली पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेपाल के श्रद्धालुओं ने सोनौली के नो मेंस लैंड पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। पद यात्रा में शामिल सभी लोग जैन समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भैरहवा रवाना हो गए।

रविवार की सुबह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई पूर्व संगठन मंत्री आरएसएस राकेश जैन एवं ह्रींद्रनाथ के साथ 2 जनवरी से निकली पदयात्रा के साथ सोनौली पहुंचे । जहां विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी, नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्देशिया, पूर्व अध्यक्ष महाराजगंज कृष्ण जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक त्रिपाठी उर्फ दीपक बाबा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, नेपाल के श्रद्धालुओं कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

पद यात्री नेपाल के भैरहवा में आयोजित जैन परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!