विभिन क्षेत्रों में योगदान के लिए महिलाओं का किया सम्मान
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां के शकुंतला मैरेज हॉल में गोरखा भूत पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित 5 वें वेलफेयर सोसायटी के स्टार्टअप कार्यक्रम का आज विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात विधायक ऋषि त्रिपाठी ने समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पहले तो उपस्थित सभी आगंतुकों को नवरात्र की शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि समाज में गोरखा समाज की महिलाओं द्वारा समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर जो योगदान दिया है सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। आप को कभी कोई जरूरत हो बेहिचक आप मिलकर अपनी बात कह सकते हैं। मैं आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं हर समय क्षेत्र का विकास करने में लगा हुआ हूं। क्षेत्र का समुचित विकास ही मेरा लक्ष्य है।

उद्घाटन के अवसर पर गोरखा भूत पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना, नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के जि ला मंत्री प्रदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा, वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेन्द्र जायसवाल, कैप्टन डंबर बहादुर गुरूंग,तुल बहादुर थापा, ऋषि राम थापा, मनोज कुमार राना, संरक्षक थमकली आले,रानी थापा अध्यक्ष, पद्ममिनी थापा उपाध्यक्ष,किरन गुरूंग सचिव,चंदा गुरूंग उप सचिव,सोनी थापा सहायक उपसचिव, प्रगति थापा कोषाध्यक्ष,सुनीता थापा, सुमन राना, पूनम राना,हेमलता थापा,सानू शाही,नीतू थापा,चंपा गुरूंग विष्णु राना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,भूत पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।





