महराजगंज में एक सड़क दुघर्टना में सब इंस्पेक्टर की मौत, ईंट लदी ट्रैक्टर ने कुचला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महाराजगंज! पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मन सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल डाला है इस हादसे में उनकी मौत हो गई है ।

 

मिली खबर के मुताबिक सम्मन सेल के प्रभारी रहे सुरेश प्रसाद गौड़ देवरिया जनपद के अहिरौली बघेल बनकटा निवासी सुबह पुलिस लाइन से कार्यालय जा रहे थे। 

 

सुरेश प्रसाद गौड़ अभी सिंचाई कार्यालय के पास ही पहुंचे थे तभी ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनको कुचल दिया। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!