मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल के नवदुर्गा पार्टी मेन्यू सुकेधारा में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव श्रीराम नवमी पर्व एवं विश्व हिन्दू महासंघ के 45 वें स्थापना दिवस तथा हिन्दू एकता दिवस के अवसर पर धार्मिक सभा का भव्य आयोजन होना निश्चित है। इस भव्य समारोह में पर आप सभी आमंत्रित हैं। रविवार को प्रातः 8 बजे गणेश मंदिर से शोभा यात्रा चाबहिल नवदुर्गा पार्टी मेन्यू सुकेधारा तक का कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने दी है।
