आयुर्वेद,योग और नेचुरोपैथी पर काम कर रहा है यह ट्रस्ट – शालीग्राम जी प्रबंधक पतंजलि ट्रस्ट काठमांडू नेपाल
मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू नेपाल! पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट द्वारा नेपाल में आयुर्वेद,योग और नेचुरोपैथी के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना की गई है। जो देश भर के युवाओं, पुरूषों और महिलाओं के लिए योग की कक्षाएं संचालित करता है। पतंजलि ट्रस्ट के प्रबंधक शालीग्राम जी का कहना है कि पतंजलि शक्ति पीठ के आदरणीय स्वामी जी महाराज और आचार्य श्री के निर्देश पर इस ट्रस्ट का गठन किया गया है। यह एक सामाजिक संस्था है। जो आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी पर काम करता है। यह संस्था देश के युवाओं, पुरूषों और महिलाओं को नि: शुल्क योग की शिक्षा के लिए कक्षाएं संचालित करता है। जहां इनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इनके रहने और खाने की व्यवस्था पूरी तरह से फ्री है। ” जो ही करेगा योग वह सदा ही रहेगा निरोग” की थीम पर यह ट्रस्ट काम कर रहा है। जिन लोगों को 10 से 21 दिन की नि: शुल्क ट्रेनिंग दी जाती है वह लोग पूरे देश योग को बढ़ावा देने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के टुंडीखेल में एक 100 बेड का अस्पताल है जो नेचुरोपैथी पर काम कर रहा है। बीरगंज में भी एक फैक्ट्री लगी हुई है। धकधई में भी एक फैक्ट्री के निर्माण पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में बड़े पैमाने पर जड़ी बूटी उपलब्ध है। जिसके संरक्षण पर काम चल रहा है। इस ट्रस्ट का उद्देश्य है की यहां की जड़ी-बूटी की खपत नेपाल के भीतर ही हो जिससे यहीं के युवा, महिला और पुरुष हमेशा निरोग और स्वस्थ रहें।
