विश्व हिंदू महासंघ नेपाल के 45 वें स्थापना दिवस पर आज काठमांडू में भव्य रूप से मनाया गया चैत्र नवरात्र पर्व

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू ! विश्व हिंदू महासंघ नेपाल द्वारा आज 45 स्थापना दिवस पर नव दुर्गा पार्टी सुकेधारा काठमांडू में भव्य रूप से चैत्र नवरात्र पर्व मनाया गया।

हार्दिक शुभकामनाएं आज दिनांक २०८१/१२/२४ (विक्रम संवत) चैत्र शुक्ल नवमी के दिन, चैत्र नवरात्रि के अनुष्ठान का विसर्जन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन कार्यक्रम तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर भव्य रूप से पूजा-आरती एवं ब्राह्मण गुरु, विद्यार्थी बटुकों को दक्षिणा प्रदान कर एक विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यसमिति की विशेष सक्रियता के साथ सम्पन्न इस कार्यक्रम में आश्रम व्यवस्थापन समिति के सलाहकार, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारीगण एवं अतिथिगणों की उल्लेखनीय उपस्थिति और सहभागितापूर्ण जमावड़े ने अत्यंत आनंदित कर दिया।

जगत जननी जगदम्बा भगवती माता दुर्गा भवानी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र भगवान की कृपा, प्रसाद एवं परम पूज्य स्वामी महाराज जी के आशीर्वाद से समस्त भक्तजन, सज्जन और महानुभावों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो – ऐसी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र की जय हो,

धर्मांतरण की अनुमति नहीं दी जा सकती, धर्मनिरपेक्षता नहीं चाहिए,हिन्दू अधिराज्य स्थापित करें, विश्व हिन्दू महासंघ जिंदाबाद,हिन्दू एकता बनाए रखें, धर्मनिरपेक्षता को समाप्त करें की बातें एक स्वर से उठाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!